Bharat Express DD Free Dish

‘मोदी तेरी क्रब खुदेगी…’ कांग्रेस की रैली में लगाए गए नारे, बीजेपी ने कहा: जब भी गाली दी गई, जनता ने नकारा

Congress rally against ‘vote chori’: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली के दौरान पीएम मोदी को लेकर लगाए गए विवादित नारों का वीडियो वायरल हो गया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति बताया, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया.

congress vote chori rally modi slogan bjp reaction

Congress rally against ‘vote chori’: दिल्ली स्थित रामलीला मैदान से कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर रैली आयोजित की गई है. कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचना शुरू कर चुके हैं. इसी रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता ने ‘मोदी तेरी क्रब खुदेगी’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.

बीजेपी ने क्या बोला?

इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी पर रैली कर रही है. हैरानी की बात है कि सदन में चर्चा के बाद भी कांग्रेस पार्टी यह रैली कर रही है. इसी पार्टी ने सदन में एसआईआर पर चर्चा के लिए आवेदन दिया था. राहुल जब इस चर्चा पर सदन में बोले तो उनकी सतही जानकारी और राजनीति सदन में नजर आई.

संबित पात्रा ने आगे कहा कि टीशर्ट पहनने वाले राहुल उस दिन खादी पहनकर सदन में आए. पीएम को लेकर अगर नारा ( कब्र वाला) नारा लगा है तो कांग्रेस भूल गई कि जब-जब मोदी, उनकी माता जी को गाली दी गई है तो कांग्रेस को हमेशा जनता ने नकारा, ये उनका अहंकार है.


ये भी पढ़ें: UP BJP New President: उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के सिर पर सजा ताज


आज चोरी की सरकार है- खड़गे

कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ प्रदर्शन में अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि आज सत्ता में ‘चोरी की सरकार’ है. लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सदन में बयान देना एक बात है, लेकिन उन्होंने सदन में पूछे गए हमारे सवाल का जवाब नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने अपना जवाब दिया. दूसरी बात, उन्होंने सदन को गलत जानकारी दी. हमने डिटेल्स मांगी थीं कि वोट कैसे और किस तरह चुराए गए, और हमने सबूत पेश किए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read