होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
Giriraj Singh: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कराना चहाती है. इस दौरान बीजेपी सांसद ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक का भी जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अडानी तो बस बहाना है, असल में प्रधानमंत्री मोदी को गाली देना है.
उन्होंने आगे कहा कि पहले तो ये गालियां देते रहे, मौत का सौदागर कहते रहे, मर जा मोदी कहते रहे. अब कहते हैं मोदी का खात्मा होगा तभी इस सरकार का खात्मा होगा. अब ये लोग पीएम मोदी के खात्मे की तैयारी कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि “पीएम मोदी जब कांग्रेस की सरकार में पंजाब गये थे तब उनको बीच फ्लाईओवर (Flyover) पर रोका गया था और उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी. कांग्रेस (Congress) अब उनकी मौत की बातें करने लगी है. उनके नेता अब प्रधानमंत्री के खात्मे की बातें करने लगे हैं.”
यह भी पढ़ें- UP News: नवरात्रि पर प्रदेश भर में अखंड रामायण कराएगी यूपी की योगी सरकार, सभी जिलों को मिलेंगे इतने रुपए
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला है. जब से राहुल ने इंग्लैंड की धरती से बीजेपी पर हमला बोला है तभी से बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है. इसी सिलसिले में बीजेपी नेता ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर लंदन (London) जाकर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत की संसद को अपमानित किया है. उन्होंने आगे कहा कि सदन में झूठे आरोप लगाने वाले राहुल ने विदेशी धरती पर जाकर भारत की संसद का भी अपमान किया है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…