Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- संविधान के बिना तिरंगे का कोई मूल्य नहीं

कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू

चामराजनगर, (कर्नाटक) – केरल से निकलने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है. यात्रा का पहला चरण चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट शहर से शुरू हुआ.पदयात्रा शुरू करने से पहले अधिवेशन में सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के बिना तिरंगे का कोई मूल्य नहीं है.

राहुल का बीजेपी ,आरएसएस पर निशाना

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा का मुकाबला करने और देश में नफरत और हिंसा को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह पदयात्रा निकाली है.राहुल ने कहा, ऐसा संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है. इसमें किसी भी तरह की नफरत या हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है .अगर कोई गिर जाता है, तो उसके धर्म, जाति और भाषा के बारे में पूछे बिना उसे उठाया जाएगा.

यात्रा को कोई नहीं रोक सकता

उन्होंने कहा, यह हमारा हिंदुस्तान, भाईचारे का हिंदुस्तान है. इस रैली को रोका नहीं जा सकता पदयात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकती और यही इस देश की ताकत है.उन्होंने कहा, ”यात्रा के दौरान, जो सुबह शुरू होती है और शाम तक चलती है, लोग हमसे मिलते हैं और अपनी व्यथा साझा करते हैं. वे बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की बात करते हैं। पूरा हिंदुस्तान, अपना दर्द बताता है.”

भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल क्यों?

राहुल ने कहा, ”यात्रा का उद्देश्य लंबा भाषण देना नहीं है. यह लोगों के लिए बात करने का अवसर है. सवाल उठ रहे हैं कि यह यात्रा क्यों निकाली जा रही है? लोकतंत्र के तहत, मीडिया, संसद जैसे विभिन्न संस्थान हैं.लेकिन, विपक्षी दल के लिए सभी रास्ते बंद हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”जब वे संसद में बोलने के लिए उठते हैं, तो उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं और अगर कोई अपनी चिंता व्यक्त करने की कोशिश करता है तो उन्हें जेल हो जाती है.” उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.हिंदुस्तान की आवाज को रोका नहीं जा सकता

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital