देश

“हम तो यहां पहली चुनाव लड़े रहे, फिर बीजेपी कैसे जीत रही”, राजस्थान के रण में कूदे ओवैसी, बोले- वोट काटने के आरोप पर दिया ये जवाब

Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जंग में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आने और भी दिलचस्प हो गई है. ओवैसी ने रविवार को जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के वोटर पीएम मोदी को अपना हीरो मानते हैं. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि मेरी पार्टी तो यहां से पहली बार चुनाव लड़ने आ रही है, लेकिन फिर भी बीजेपी यहां कैसे जीत गई. 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सांसद बीजेपी के ही क्यों चुने गए? कांग्रेस इस बात का जवाब नहीं दे पाएगी.

ओवैसी ने अपने लगते आए उस आरोप का जिक्र किया, जिसमें कहा जाता है कि उनकी पार्टी वोट काटने का काम करती है. इसको लेकर ओवैसी ने कहा हमारी पार्टी से पहली लड़ेगी, अब तक आप अकेले लड़ रहे थे तो बीजेपी कैसे जीत गई.

‘पीएम मोदी हराना मेरा भी मकसद हैं’

AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि आपका मकसद पीएम मोदी को हराना है, तो मेरा भी यही मकसद है. अगर मैं यहां के लोगों से यह पूंछू कि क्या आपने बीजेपी को वोट दिया है तो हर कोई मना करेगा, फिर बीजेपी यहां कैसे जीत गई. उन्होंने इसके पीछे का तर्क दिया कि राहुल गांधी और अशोक गहलोत का वोटर पीएम मोदी को अपना हीरो मानता है और यही वोटर पीएम मोदी को वोट देता है. इसलिए बीजेपी यहां से जीतती आ रही है.

यह भी पढ़ें- “लूट करे और करे घोटाले, करप्शन ‘नाथ’ से डरियो,” BJP ने Song Politics के जरिए कांग्रेस पर बोला हमला

‘हम तो यहां पहली बार चुनाव लड़ने आए हैं’

असदुद्दीन ओवैसी ने फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ओवैसी यहां भी वोट काटने आ गए. मैं इन लोगों से पूछना चाहता हूं कि हम तो यहां पहली चुनाव लड़ने आ रहे हैं. फिर भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सभी सांसद यहां से जीते थे. प्रदेश में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने सभी जीटों पर जीत हासिल की थी. क्या कांग्रेस इसकी वजह बता पाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago