Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्वामी प्रसाद मौर्या की बढ़ीं मुश्किलें, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Swami Prasad Maurya

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या

हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं. MP/MLA कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने लखनऊ की वजीरगंज पुलिस थाने को मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्या पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है. जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

एमपी/एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश

मिला जानकारी के अनुसार, एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ विवादित बयानों के जांच के आदेश दिए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्या की ओर से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयानों को लेकर रागिनी रस्तोगी ने शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले साल 15 नवंबर को अखबारों में छपे उनके एक बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

सोशल मीडिया पर किया था विवादित पोस्ट

रागिनी रस्तोगी की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विवादित पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि विभिन्न धर्मों के लोग दो हाथ और दो पैर के साथ पैदा हुए हैं. तो एक हिंदू देवी चार हाथों के साथ कैसे पैदा हो सकती है. इसके अलावा शिकायतकर्ता ने स्वामी प्रसाद मौर्या के पिछले बयानों का भी जिक्र किया है. जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, EOW ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में दर्ज की FIR, 500 करोड़ प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप!

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक महीने पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी थी. स्वामी प्रसाद मौर्या ने इसी के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था. जिसका नाम उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital