Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सिरफिरे ‘कार वॉशर’ ने 15 कारों पर फेंका तेजाब, घटना हुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड

जांच में पुलिस को पता चला है कि कारों पर तेजाब फेंकने की वारदात सोसाइटी में कार की सफाई करने वाले युवक ने की है.

acid on car
Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

नोएडा में सेक्टर 113 थानाक्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एक सोसायटी में 15 लोगों की कारों पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया, जिसकी वजह से उन गाड़ियों के पेंट और शीशे खराब हो गये है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मक्बलीस वाइट हाउस नामक सोसायटी में रोशन राय, रिप्सी, संदीप शर्मा, प्रदीप सिंह नेगी, यश शर्मा, आकाश सेगर, शुभम शर्मा, वंश झा, शिवी वर्मा, शशांक द्विवेदी, रमेश चंद्र पांडे, मदन गौतम, आलोक कुमार आदि ने पुलिस से शिकायत की थी कि 15 मार्च की सुबह जब वे ऑफिस जाने के लिए बेसमेंट मे खड़ी गाड़ियों को निकालने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि उनकी कारों पर तेजाब फेंका हुआ है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कारों पर तेजाब फेंकने की वारदात सोसाइटी में कार की सफाई करने वाले युवक ने की है. उनके अनुसार सुरक्षा अधिकारी कासिम खान ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की है तो यह पाया कि राम राज नामक व्यक्ति ने यह कृत्य किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital