Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

76वें गणतंत्र दिवस पर CRPF को 21 वीरता पदक से किया गया सम्मानित

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 वीरता पदक से सम्मानित किया गया है, जिसमें 2 शौर्य चक्र और 19 वीरता पदक शामिल हैं

Shaurya Chakra Awards

शौर्य चक्र अवार्ड

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को 21 वीरता पदकों से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और राज्य पुलिस बलों के बीच सबसे अधिक है. इन पदकों में 2 शौर्य चक्र और 19 वीरता पदक शामिल हैं, जिससे CRPF के कुल वीरता सम्मानों की संख्या 2,708 तक पहुंच गई है.

इन पुरस्कारों में से 11 पदक जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशनों के लिए, 9 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के खिलाफ बहादुरी के लिए और 1 पदक पूर्वोत्तर में साहस दिखाने के लिए प्रदान किया गया है. इनमें कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे को मरणोपरांत उनके सर्वोच्च बलिदान और असम-अरुणाचल सीमा पर कर्तव्य निभाते हुए दिखाए गए साहस के लिए सम्मानित किया गया है.

 आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद

सबसे उल्लेखनीय सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित CRPF के 203 कोबरा यूनिट के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार और इंस्पेक्टर जेफरी हमिंगछुल्लो को दिया गया है. उन्होंने 3 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा में हुए एक घातक नक्सली मुठभेड़ में असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया. भारी हथियारों से लैस नक्सलियों का सामना करते हुए, घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व किया और 5 नक्सलियों को ढेर किया, साथ ही भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.

CRPF अपने जांबाज जवानों के अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है, जो पूरे देश को प्रेरणा देते हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के पांच कर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital