Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल के राज्यपाल का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर साइबर अपराधियों ने कर दी पैसों की डिमांड

Shimla: राज्यपाल ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके नाम का एक फर्जी अकाउंट बनाया है और उनके नाम और प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर दूसरे लोगों से पैसो की मांग कर रहे हैं.

Cyber Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Shimla: बीते साल, संदिग्ध साइबर अपराधियों ने कथित रूप से वरिष्ठ नेताओं और नौकरशाहों के नाम पर मेडिकल इमरजेंसी के बहाने पैसे वसूलने का प्रयास किया था. बीते कुछ सालों से साइबर अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं. वहीं अब एक बार फिर साइबर अपराधियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिससे सब कोई हैरान हैं.

संदिग्ध साइबर अपराधियों ने अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का कथित तौर पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया है. इसके अलावा अब वे उस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम पर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं. राज्यपाल के नाम से बनाए गए एक फर्जी खाते का इस्तेमाल करते हुए लोगों को कई मैसेज भेजे चा चुके हैं.

राज्यपाल ने लोगों को चेताया

इस मामले में राज्यपाल ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके नाम का एक फर्जी अकाउंट बनाया है और उनके नाम और प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर दूसरे लोगों से पैसो की मांग कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से इन धोखेबाजों के खिलाफ जागरूक रहने और उनकी मांगों पर विचार नहीं करने को कहा. राज्यपाल ने पहले ही इस मामले में संबंधित अधिकारियों से औपचारिक शिकायत दर्ज करने के बाद उनके इस इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय करने के लिए कहा है.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के राज्यपाल का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर साइबर अपराधियों ने कर दी पैसों की डिमांड

पिछले पांच वर्षों में बढ़ा है साइबर अपराध

पिछले साल, साइबर अपराधियों ने कथित रूप से खुद को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव जैसे वरिष्ठ नेता और नौकरशाह बता कर चिकित्सकीय आपात स्थिति के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास किया था.

हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान साइबर अपराध की लगभग 18,000 शिकायतें मिलीं. इनमें से 50 फीसदी शिकायतें वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित हैं. बीते साल, संदिग्ध साइबर अपराधियों ने कथित रूप से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव जैसे वरिष्ठ नेताओं और नौकरशाहों को चिकित्सा और आपात स्थिति के बहाने पैसा निकालने के लिए फर्जी एकाउंट के जरिए पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है.

पिछले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध की लगभग 18,000 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 50 प्रतिशत वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital