Cyclone Ditwah Reached India: श्रीलंका से चलकर साइक्लोन ‘दित्वाह’ अब दक्षिण भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया है. इस साइक्लोन का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर साफ दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज तूफान भारतीय तटों से टकरा सकता है.
इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई थी. जिसमें कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई और 191 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. आईएमडी के मुताबिक पिछले 6 घंटों के दौरान यह तूफान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है.
#CycloneDitwah | Ongoing Ops
Even as relief efforts continue in #SriLanka, the Indian Air Force has simultaneously pressed into domestic support operations.
An IAF C-17 has airlifted NDRF teams and equipment from Pune and Vadodara to Chennai, enabling rapid deployment of over… pic.twitter.com/JfpzJzA6gn
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 30, 2025
तमिलनाडु सीएम ने दिये खास निर्देश
उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने साइक्लोन की तीव्रता को देखते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और मतस्य पालन सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया है.
एनडीआरएफ की 5 टीमें चेन्नई के लिए रवाना
साइक्लोन दित्वाह की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन की 5 टीमों को गुजरात से चेन्नई के लिए रवाना किया गया है. ये टीमें गुजरात के वडोदरा से तमिलनाडु में तैनात की जाएंगी. इन टीमों में फॉल वाटर रेस्क्यू और सीएसएसआर उपकरणों से लैस हैं. ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर सकें.
तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत पुडुचेरी के विभिन्न इलाकों के लिए अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं IMD ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें- मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: काशी-तमिल संगमम 4.0 में शामिल होने की अपील, छात्रों का पहला दल वाराणसी रवाना
क्या है अभी चेन्नई का हाल?
चेन्नई में साइक्लोन दित्वाह का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. तेज हवाएं और समुद्र में उफान की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. आईएमडी के मुताबिक आज तूफान तट से टकरा सकता है. वहीं चेन्नई के मरीना बीच पर लहरें तेजी से टकरा रही हैं. वहीं तूतीकोरिन में लगातार बारिश होने की वजह से जलभराव हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



