Bharat Express DD Free Dish

ग्वालियर के डबरा में प्रेम प्रसंग का मामला, देवरानी-जेठानी एक साथ नगदी और जेवर लेकर हुई फरार

डबरा में दो युवकों के प्रेम प्रसंग में पड़ी देवरानी जेठानी एक साथ घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर फरार हो गई हैं.

मनोज चौबे, ग्वालियर


कलयुग इस समय अपने चरम पर है. लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार होता जा रहा है. ग्वालियर (Gwalior) के डबरा अनुभाग से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं. डबरा में प्रेम प्रसंग में पड़ी देवरानी-जेठानी घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई है. मामले को लेकर पुलिस (Police) जांच में जुट गई है.

दो युवकों के प्रेम में पड़ी देवरानी जेठानी

दरअसल दो युवकों के प्रेम प्रसंग (Love affair) में पड़ी देवरानी जेठानी एक साथ घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर फरार हो गई हैं. अब उनके पति थाने में अपनी पत्नियों को तलाशने की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं. मामला डबरा के वार्ड क्रमांक 4 खेरी मोहल्ले का है जहां से देवरानी जेठानी 28 जून 2025 से घर से गायब हैं.

जेठानी के पति ने क्या बताया ?

जेठानी के पति संतोष कुशवाहा ने बताया कि वह दोनों भाई मजदूरी करने जाते थे. कब उनकी पत्नियों का प्रेम प्रसंग जुड़ गया यह उन्हें पता नहीं है. उनके बेटे ने जरूर उनकी पत्नी और बहू को दो युवकों से बात करते हुए देखा था, तब उन्होंने बेटे को भी धमकाया के तूने घर पर किसी को बताया तो हम तुझे मारेंगे. जिसके डर से बेटे ने किसी को कुछ नहीं बताया. वहीं 28 जून को संतोष की पत्नी और उसके छोटे भाई की पत्नी घर से गायब हो गई तब उनके बेटे ने उन्हें यह बात बताई है. संतोष ने डबरा पिछोर के रहने वाले दो युवकों पर अपनी पत्नी और भाई की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. जिनके नाम छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा बताए जा रहे हैं.

जेवर और नगदी लेकर गायब

संतोष कुशवाहा (Santosh Kushwaha) ने यह भी बताया कि वो और उसका भाई भूपेंद्र कुशवाहा दोनों सुबह से ही मजदूरी करने चले जाते थे और देर शाम तक घर आते थे. इसी बीच छोटू कुशवाहा उनके घर पर आता था. वहीं उसकी पत्नी और उसके भाई की पत्नी को भगा कर ले गया है. आगे उन्होंने ये भी बताया कि छोटी बहू अपने एक छोटे बच्चों को भी अपने साथ लेकर गई है. घर पर रखे जेवर और नगदी भी संतोष की पत्नी और उसके भाई की पत्नी लेकर गायब हो गई हैं. वहीं अब इस पूरे मामले में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि फरियादी युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है और महिला किन हालातो में घर से गायब हुई हैं इसकी विवेचना भी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read