देश

सीमाओं पर दोहरा खतरा देखते हुए रक्षा मंत्री ने दिया सुझाव, कहा- इससे निपटने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी करें विकसित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सीमाओं पर दोहरे खतरे को देखते हुए प्रौद्योगिकी की प्रगति पर ध्यान देने की बात कही है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियों का विकास जरूरी है और बड़े पैमाने पर शोध करने की जरूरत है.

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत जैसे देश के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियों पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में हमारे लिए तकनीकी प्रगति के मामले में आगे बढ़ना बहुत जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि आज हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक हैं. हमारी सेना के शौर्य के चर्चे पूरी दुनिया में हैं. ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि देश के हितों की रक्षा के लिए हमारे पास तकनीकी रूप से उन्नत सेना हो.

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच टकराव जारी है. उधर, पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दे रहा है. इसे लेकर रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी की है. पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना जारी रखे हुए है. इसे लेकर रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी की है. पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना जारी रखे हुए है. इसे लेकर रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी की है.

ये भी पढ़ें- भारत केवल राजनयिक माध्यमों से शुरू कर सकता है टूटे चावल की विदेशी शिपमेंट, जानें पहले क्यों लगी थी रोक

डीआरडीओ और शिक्षाविदों के बीच सहयोग का आह्वान

सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और शिक्षाविदों के बीच सहयोग का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस प्रगति का एकमात्र तरीका अनुसंधान के माध्यम से है. यह समय की मांग है कि डीआरडीओ और शिक्षाविद दोनों मिलकर काम करें. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह पार्टनरशिप जितनी बढ़ेगी, भारत का रिसर्च सेक्टर भी उसी अनुपात में आगे बढ़ेगा। बता दें, इस दौरान डीआरडीओ और शिक्षा जगत के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

11 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

12 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

47 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

60 minutes ago