Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री चौहान ने हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, चखा स्थानीय व्यंजनों का स्वाद

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता के भाव देख कर मेरा रोम-रोम प्रसन्न है।

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले के ग्राम गड़हरा जाकर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 57  गरीब परिवारों को भूमि के नि:शुल्क पट्टे वितरित किए। उन्होंने हितग्राहियों से भेंट कर उनसे संवाद भी किया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने भूमिहीन एवं आवासहीनों को आवासीय पट्टों के वितरण के पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब का कल्याण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। गरीब का कल्याण हमारा मंत्र है और हमारी प्रेरणा भी है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान इसी मूल मंत्र से कार्य कर रहे हैं, वे साधुवाद और बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता के भाव देख कर मेरा रोम-रोम प्रसन्न है। बच्चों के चेहरे परखुशी देख कर आनंदित हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि रहने के लिए जमीन के टुकड़े पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों की जमीन में निवास करने वाले गरीब परिवारों को हमेशा से बेदखली का डर बना रहता था। इसी तरह शासकीय जमीन में घर बना कर निवास करने वाले गरीब परिवार के सदस्य तो बढ़ रहे थे लेकिन उनका घर नहीं। इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिये प्रदेश में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में योजना के तहत पट्टों का वितरण किया जाएगा। साथ ही इन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित किया जाएगा।

rajnath singh

हितग्राहियों के साथ स्थानीय व्यंजनों का चखा स्वाद

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह तथा मुख्यमंत्री चौहान ने जमीन पर बैठकर हितग्राहियों के साथ बथुआ का साग, चने की भाजी, बाजरे की रोटी, हाथ पोई रोटी, तिल के लड्डू, कोदो का चावल और स्थानीय व्यंजनो का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के प्रेमभाव से भोजन कराने से आत्म संतुष्टि हो जाती है। उनके स्नेह से हृदय भाव विभोर एवं आनंदित हो जाता है। प्रदेश के खनिज मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक देवसर सुभाष वर्मा ने भी भोजन किया।

जमीन का मालिकाना हक पाकर प्रसन्न हैं गरीब हितग्राही

वर्षों से घर बनाने के लिए जमीन की आस देख रहे 25 हजार से अधिक परिवार मुख्यमंत्री आवासीय योजना से पट्टे प्राप्त कर जमीन के मालिक बन गए। आवासीय जमीन का अधिकार-पत्र प्राप्त करने से हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता के भाव देखने को मिले। ग्राम गड़हरा की हितग्राही मीना बैगा ने कहा कि अब मुझे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा और अब मेरा घर बनाने का सपना पूरा होगा। बाबूलाल पनिका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आवासीय पट्टा देकर हमें जमीन का मालिक बना दिया है। अभी तक हम दूसरे की जमीन पर घर बना कर रह रहे थे। हमेशा चिंता बनी रहती थी, अब चिंता मुक्त हो गए हैं।  योजना से लाभान्वित कमला साकेत एवं लालचंद साकेत ने कहा कि हमारा जमीन का सपना पूरा हो गया है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें रहने के लिए जमीन मिलेगी। सरकार ने हम गरीबों की चिंता की है। इसके लिए मुख्यमंत्री को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इसी तरह आवासीय जमीन का अधिकार-पत्र प्राप्त करने वाले संतोष बैगा, गोपालदास पनिका तथा अन्य हितग्राहियों ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital