Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ration Scam: ममता बनर्जी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ED ने किया गिरफ्तार, 20 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

Kolkata: ज्योतिप्रिय मल्लिक बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में वन मंत्री हैं. वहीं अपनी गिरफ्तारी पर मल्लिक ने कहा कि मैं गहरी साजिश का शिकार हो गया हूं.

ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया

Kolkata: पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के 12 ठिकानों पर छापेमारी करने और ज्योतिप्रिय से देर तक पूछताछ करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी गिरफ्तारी की है. कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में अनियमितता मामले में कोलकाता के एक व्यापारी बकीबुर रहमान को भी गिरफ्तार किया था. केंद्रिय एजेंसी ने उनके परिसरों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने के बाद ज्योतिप्रिय मलिक के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

ज्योतिप्रिय मल्लिक ने बताया साजिश का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार ईडी के सवालों पर संतोषजनक जवाब ना दे पाने और राशन वितरण से जुड़े भ्रष्टाचार में उनकी कथित भूमिका के चलते ईडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया है. ज्योतिप्रिय मल्लिक बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में वन मंत्री हैं. वहीं अपनी गिरफ्तारी पर मल्लिक ने कहा कि मैं गहरी साजिश का शिकार हो गया हूं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योतिप्रिय मल्लिक के कम से करीब 12 ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की थी. राशन घाटाले से जुड़े इस मामले में छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम दस्ताबेज मिले हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान आईं प्रियंका गांधी को EC ने क्यों थमाया नोटिस? BJP ने की थी कांग्रेस महासचिव की शिकायत

मल्लिक के पर्सनल असिस्टेंट के घर भी ईडी की दस्तक

कल सुबह करीब सात बजे हुई इस छापेमारी में ईडी के अधिकारियों की एक टीम के साथ केंद्रीय बल के जवान भी थे. वहीं ईडी के अधिकारियों ने मल्लिक के परिवार से जुड़े अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की. वहीं ईडी की टीम मल्लिक के पर्सनल असिस्टेंट अमित के तीन फ्लैटों में भी छापेमारी करने पहुंची. लेकिन वहां ताला लटका था. वहीं ईडी ने रॉनी डे से भी पूछताछ की. बता दें कि रॉनी के खाद्य विभाग में कार्यरत होने और देवाशीष व मंत्री मल्लिक के बीच अच्छे संबंधों की बात निकल कर सामने आई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital