Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘दुनिया ने भारत की ताकत देखी’, पीएम मोदी ने एआई समिट की सफलता पर जताई खुशी

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस आयोजन ने भारत की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा.

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस कार्यक्रम ने भारत की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत की क्षमताओं की जमकर सराहना हुई है.

युवाओं की सोच से मानवता को लाभ

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे युवाओं की तकनीकी सोच पूरी मानवता के काम आने वाली है. उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि प्रयोग और अनुसंधान से ही नए ज्ञान की खोज होती है और अनुभव व अवलोकन से ही उसे सत्यापित किया जा सकता है.

‘मन की बात’ में भी की तारीफ

रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पीएम मोदी (PM Modi) ने एआई समिट की चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने दुनिया को भारत की अद्भुत क्षमताएं दिखाईं और यह एआई की शक्ति के उपयोग की दिशा में एक टर्निंग प्वाइंट साबित होगा.

वैश्विक नेताओं से मुलाकात

पीएम मोदी ने बताया कि इस समिट में कई देशों के नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, इनोवेटर्स और स्टार्टअप जगत से जुड़े लोग शामिल हुए. उन्होंने (PM Modi) कहा कि उन्हें वैश्विक नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का अवसर मिला और प्रदर्शनी में भारत की उपलब्धियां दिखाईं.

ये भी पढ़ें-पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन

प्राचीन ज्ञान को एआई से संरक्षित करने पर चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी नेता यह देखकर हैरान रह गए कि भारत कैसे एआई की मदद से अपने प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहा है और उन्हें नई पीढ़ी के अनुरूप ढाल रहा है. उन्होंने (PM Modi) इसे भारत की तकनीकी क्षमता और सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण बताया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital