Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में फैल रही जहरीली हवा: इसके विरोध में सड़कों पर उतरे NSUI कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सरकार को कोसा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ NSUI ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तत्काल कार्रवाई की मांग की.विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है. NSUI ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की.

delhi air pollution
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ती हवा और बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अब छात्र संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी की दमघोंटू हवा के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जोरदार प्रदर्शन किया. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण लगाने और आम लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने की मांग की.

NSUI मुख्यालय से निकला विरोध मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ NSUI कार्यकर्ता संगठन के मुख्यालय से विरोध प्रदर्शन करते हुए निकले. इस दौरान छात्रों ने राजधानी में लगातार खराब होती हवा को लेकर नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंचने के बावजूद आम लोगों को राहत देने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की. उनका कहना था कि दिल्ली में रहने वाले लाखों लोग हर दिन जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. ऐसे में केवल बयान और कागजी दावे करने के बजाय जमीन पर काम करने की जरूरत है.

‘बच्चे-बुजुर्ग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर’

प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सरकार पर प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जहरीली हवा अब आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है. जाखड़ ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और राजधानी के लाखों लोग हर दिन प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. लगातार चेतावनियां मिलने के बावजूद प्रदूषण से निपटने के लिए कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है, तो आम लोगों को राहत देने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. उनके मुताबिक, सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाने और बयान जारी करने से प्रदूषण की समस्या खत्म नहीं होगी.

‘स्वच्छ हवा हर नागरिक का मौलिक अधिकार’

NSUI ने प्रदर्शन के दौरान स्वच्छ हवा को प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार बताया. संगठन का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. संगठन ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई मांगें भी उठाईं. इनमें समयबद्ध कार्ययोजना लागू करना, प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना और जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करना शामिल है.

प्रदूषण पर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

NSUI ने साफ किया कि दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर सवाल है. संगठन के मुताबिक, स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. NSUI ने चेतावनी दी कि जब तक राजधानी में स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक सरकार के खिलाफ उसका विरोध और संघर्ष जारी रहेगा. प्रदर्शन के जरिए संगठन ने प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital