Bharat Express DD Free Dish

रेखा सरकार का बड़ा फैसला- दिल्ली में हर प्लॉट को मिलेगा आधार जैसा यूनिक नंबर, इसे कहेंगे ‘भू-आधार’ कार्ड

Land Digitization: दिल्ली में हर जमीन को ‘भू-आधार’ मिलेगा! 14 अंकों का ULPIN नंबर से विवाद और भ्रष्टाचार खत्म होगा. CM रेखा गुप्ता ने कहा- डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है.

Delhi Land Records Bhu Aadhaar

AI से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Report- Skandita Mishra


Delhi Land Records: दिल्ली सरकार ने राजधानी की हर जमीन को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान देने का बड़ा फैसला लिया है. अब हर भूखंड को 14 अंकों का यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) दिया जाएगा, जिसे ‘भू-आधार’ कहा जा रहा है. इस योजना से जमीन के रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएंगे.

विवादों और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘भू-आधार’ सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि भूमि विवादों, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत डिजिटल हथियार साबित होगा. इस व्यवस्था से जमीन से जुड़े झगड़े कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी. सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को साकार करने वाला क्रांतिकारी कदम बताया. आम लोगों के लिए यह सहूलियत भरा होगा, क्योंकि एक ही नंबर से जमीन की पूरी जानकारी मिल सकेगी.

ड्रोन सर्वे और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग से मैप बनेंगे

योजना के तहत ड्रोन सर्वे और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग के जरिए दिल्ली का नया डिजिटल भूमि मानचित्र तैयार किया जाएगा. इससे हर प्लॉट की सटीक लोकेशन, सीमाएं और स्वामित्व डिजिटल रूप से दर्ज होंगे. पायलट प्रोजेक्ट पश्चिम दिल्ली के तिलंगपुर कोटला गांव में सफल रहा, जहां 274 ULPIN रिकॉर्ड तैयार हुए.

चरणबद्ध तरीके से पूरे दिल्ली में लागू होगी योजना

इस परियोजना के लिए पहले 1.32 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. राजस्व विभाग की आईटी शाखा वित्तीय प्रबंधन कर रही है. सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और तय समयसीमा तय कर चरणबद्ध तरीके से पूरे दिल्ली में ‘भू-आधार’ का विस्तार करेगी. भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से यह कार्य ‘मिशन मोड’ में चल रहा है.
यह कदम दिल्ली के भूमि रिकॉर्ड को आधुनिक बनाने और नागरिकों को लंबे समय से चले आ रहे विवादों से मुक्ति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest