Bharat Express DD Free Dish

आतंकी उमर का साला ‘फहीम’ गिरफ्तार, ईकोस्पोर्ट बाद क्या है मारुति ब्रेजा का दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन?

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद से पुलिस ने एक बड़ी गिरफ्तारी की है. वहीं अब उसे एक और यानी तीसरी कार की तलाश है.

Delhi Blast Faridabad Terror Module Third Car Maruti Brezza

Delhi Blast Case: दिल्ली के लाल किला के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस ने बीते रोज एक कार पकड़ी थी. अब दिल्ली-फरीदाबाद मॉड्यूल पर चल रही जांच में पुलिस ने बताया है कि अब तीसरी कार मारूति ब्रेज़ा की तलाश तेज कर दी गई है. पहले एक कार में विस्फोट हुआ था और दूसरी कार, जिसे उमर की बताईं जा रही थी, फरीदाबाद से बरामद हो चुकी है. मामले की पड़ताल में यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह पूरा मॉड्यूल कार बम से धमाका करने की साजिश रच रहा था. सूत्रों के अनुसार मॉड्यूल का एक हिस्सा समय रहते पकड़ा गया था, जिसके बावजूद आखिरकार उमर एक धमाके को अंजाम देने में कामयाब रहा.

फहीम की गिरफ्तारी हुई

फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी गिरफ्तारी भी की है फहीम नामक शख्स को किसी अज्ञात स्थान से पकड़ा गया है. शुरुआती पूछताछ और सूत्रों की जानकारी के मुताबिक फहीम, आतंकी उमर का साला बताया जा रहा है और उसी ने फरीदाबाद के कंदावली गांव में एक लाल रंग की फोर्ड ईकोस्पोर्ट वाहन पार्क की थी. पुलिस को शक है कि पार्क की गई इसी कार का मॉड्यूल से कोई संबंध हो सकता है, इसलिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

अज्ञात महिला की जांच जारी

गौर करने वाली बात यह रही कि कार पार्क करते समय फहीम के साथ एक अज्ञात महिला भी मौजूद थी, जिसके चलते अब एजेंसियां उस महिला की पहचान और भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई हैं. मौके पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान तथा फॉरेंसिक जांच जारी है ताकि किसी भी अन्य पक्ष या छिपे सहायक का खुलासा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: खूफिया डायरी! निशाने पर थे 4 शहर, 8 आतंकी और 2-2 टीम; क्या थी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कमरा नंबर-13 की साजिश?

पुलिस कर रही है छापेमारी

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां फिलहाल घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रेस के आधार पर मामले के सभी पहलुओं को क्रॉस-वेरिफाई कर रही हैं. तीसरी कार ब्रेज़ा की तलाश के साथ ही टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह के और संभावित जोखिम को समय रहते टाला जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read