Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: भगवान श्री जगन्नाथ का सीएम रेखा गुप्ता ने खींचा रथ, बोलीं- ये समाज कल्याण का एक दिव्य माध्यम

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कमला नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में रथ खींचा और इसे समाज कल्याण व आध्यात्मिक शुद्धता का दिव्य माध्यम बताया.

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को कमला नगर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं. इस आयोजन की सहभागी बनना सीएम ने गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा ये धार्मिक अनुष्ठान समाज कल्याण का दिव्य माध्यम है.

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस आयोजन में शामिल होने की खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कमला नगर में हमारे गीता भवन पंचायती भवन द्वारा एक सुंदर जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से हजारों भक्तों की भागीदारी के साथ निर्बाध रूप से हो रही है.

‘हमें आगे बढ़ने की शक्ति और संकल्प प्रदान करें महाप्रभु’

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, : “जय जगन्नाथ. भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन. दिल्ली के कमला नगर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सहभागी बनकर मन और आत्मा को अद्भुत शांति, ऊर्जा और आनंद की अनुभूति हुई. रथ खींचना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रभु की सेवा और समाज कल्याण का एक दिव्य माध्यम है, जो हमें आत्मिक शुद्धता और सच्चे कर्तव्य पथ की ओर अग्रसर करता है. यह अलौकिक रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक है. महाप्रभु से प्रार्थना करती हूं कि वे हम सभी को संयम, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति और संकल्प प्रदान करें.”

रविवार को सीएम अशोक विहार के महाराजा अग्रेसन भवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुईं. इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग का महत्व बताया.

सीएम ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का भी उसी तरीके से ध्यान रखना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हम रोज अपने काम को लेकर सचेत रहते हैं. कुछ भी हो जाए, आधा घंटा इस शरीर की सेवा में देना है. हर हाल में हमें खुद को फिट रखना है. भगवान ने हमें यह शरीर दिया है, इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इसका ख्याल रखें और नियमित तौर पर योग का अभ्यास करें. इससे लाभ भी काफी है. कभी बीमार नहीं होंगे और बीमारी भी नहीं लगेगी.

सीएम ने कहा कि मैं चाहती हूं कि पूरी दिल्ली स्वस्थ रहे, अच्छे स्वास्थ्य को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, और बहुत सारी बधाई शुभकामनाएं.


ये भी पढ़े:दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर जारी, जल्द हो सकती है मानसून की एंट्री – मिलेगी राहत की उम्मीद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital