Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए विदेशियों को किया जा रहा डिपोर्ट, बांग्लादेशी महिलाएं भी वापस भेजी जाएंगी

दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने डिपोर्ट किया. इनमें बांग्लादेशी महिलाएं, नाइजीरियाई, आइवरी कोस्ट, गिनी और उज्बेकिस्तान के नागरिक शामिल हैं.

Delhi Police

Delhi Police: देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है. दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस ने बांग्लादेशी महिलाओं समेत 15 विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए भेज दिया है. वे बिना वैध वीजा के भारत में लंबे समय से रह रहे थे.

विदेशी नागरिकों में 11 नाइजीरिया के, दो आइवरी कोस्ट के और बांग्लादेश तथा तंजानिया के एक-एक नागरिक शामिल हैं. इन सभी को अप्रैल 2025 में एंटी-नारकोटिक्स सेल और छावला थाने की टीम ने पकड़ा था.

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह की देखरेख में पुलिस ने विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की. विदेशी नागरिक क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किए जाने के बाद विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने का आदेश दिया गया. इसके बाद उन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया गया.

आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

यह कदम जिला पुलिस के क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नकेल कसने के प्रयासों का हिस्सा है. 15 विदेशी नागरिकों को निर्वासन के लिए भेजा गया है.

इस साल अप्रैल में भी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नागरिकों की पहचान रबीउल इस्लाम (38), उसकी पत्नी सीमा (27), उसका बेटा अब्राहम (5), पी. खातून (36), सादिया सुल्ताना (21), सुहासिनी (1), आर्यन (7) और रिफत आरा मोयना (28) के रूप में हुई थी.

इसके बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की मदद से सभी के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

अधिकारियों ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को निर्वासन केंद्र भेजा गया है और एफआरआरओ के माध्यम से वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया था कि यह कार्रवाई दिल्ली में अवैध प्रवास के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस लगातार सघन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Arunachal Pradesh: चीन से सटे राज्‍य में राज्यपाल ने की सुरक्षा समीक्षा, ILP सिस्टम पर दिया जोर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital