देश

कैदी की माफी याचिका पर 3 हफ्ते में फैसला करे दिल्ली सरकार, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

दिल्ली में कैदियों की रिहाई से जुड़ी फाइलों के निपटारे के मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नई मुख्यमंत्री ने पद संभाल लिया है, अब कैदियों की रिहाई से जुड़ी फाइलों का निपटारा कर दिया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि उम्मीद है नए बदलाव से कैदियों की रिहाई के मामले में कोई समस्या नहीं होगी. कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि हरप्रीत सिंह नामक कैदी की माफी याचिका पर वो 3 हफ्ते में फैसला करे.

18 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

कोर्ट इस मामले में 18 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कैदियों की रिहाई में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा था कि क्या केजरीवाल के तिहाड़ जेल में रहते हुए कैदियों की रिहाई वाली फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते हैं. कोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी पूछा था कि क्या मुख्यमंत्री के ऐसा करने पर रोक लगाने का कोई आदेश है. जस्टिस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच हरप्रीत सिंह नाम के कैदी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही हैं. हरप्रीत सिंह ने कहा है कि सीएम के हस्ताक्षर नहीं होने के चलते कई महीनों से उसकी रिहाई नहीं हो पा रही है.

मामलों को इस तरह अटकाया नहीं जा सकता: जस्टिस ओका

कोर्ट ने एएसजी ऐश्वर्या भाटी और वरिष्ठ वकील अर्चना दवे से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री द्वारा रिहाई वाली फाइल पर हस्ताक्षर करने पर रोक है. जिस पर एएसजी भाटी ने कहा कि इससे पहले इस तरह की स्थिति देखने को नहीं मिली है, लिहाजा वह इस बारे में निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत कराएगी. इस पर जस्टिस ओका ने कहा था कि यदि ऐसा नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट को भारतीय अनुच्छेद 142 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करना होगा. क्योंकि, इन मामलों को इस तरह अटकाया नहीं जा सकता है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर नहीं करने से माफी वाले फाइलों को आगे की कार्यवाही के लिए उपराज्यपाल के पास नहीं भेजा जा पा रहा है.

यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्न रखना और देखना दोनों अपराध, Child Pornography पर आया सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

23 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

37 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

43 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago