Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली हाईकोर्ट ने किया दिल्ली न्यायपालिका की उच्च और निचली अदालतों के 256 न्यायाधीशों का तबादला

पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) छवि कपूर को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू में स्थानांतरित किया गया है.

Delhi High Court, Child Trafficking
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली न्यायपालिका की उच्च और निचली अदालतों के 256 न्यायाधीशों का तबादला कर दिया है. कोर्ट ने 23 सत्र न्यायाधीशों एवं 233 मजिस्ट्रेटों का तबादला किया है. इसको लेकर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है.

संवाददाता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू में स्थानांतरित किया गया है. विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल की सेवानिवृत्ति के बाद यह अदालत खाली था.

पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) छवि कपूर को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है. यह कोर्ट पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस की उनके खिलाफ मामला रद्द करने की मामले की सुनवाई कर रही थी.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोमती मनोचा ने विशेष न्यायाधीश छवि कपूर की जगह ली है. कोर्ट ने इसके अलावा एनसीपीसीआर और लोकायुक्त में अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर रहे न्यायाधीशों को वापस भेज दिया है. कई मजिस्ट्रेटों को खाली और नई अदालतों में स्थानांतरित किया गया है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest