Ranchi temple murder: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में देर रात अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और मंदिर परिसर को सुरक्षा कारणों से पुलिस छावनी में बदल दिया गया है.
मृतक की पहचान
मृतक गार्ड का नाम बिरसा मुंडा बताया गया है, जो दशकों से मंदिर में सुरक्षा और सेवा का कार्य कर रहे थे. उनकी मौत से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं.
चोरी की नीयत से हमला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में प्रवेश किया. मंदिर की दान पेटी से पैसे भी चुराए गए और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई.

जांच और पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही रांची के सीनियर एसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चलने के कारण कई रास्ते खुले थे, जिनसे अपराधी अंदर घुसे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू पर जांच जारी है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली के विकास मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ली जान, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
आस्था पर हमला
झारखंड राज्य ग्रामीण न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि यह हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



