Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. प्रभावित लोगों की अधिकारी मदद कर रहे हैं. मैंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली.”
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना बहुत दुखद और परेशान करने वाली है. दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”
The car blast incident in Delhi is extremely painful and disturbing. At this moment of immense grief, I extend my sincerest condolences to the families of the deceased. Praying for the speedy recovery of those injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 10, 2025
इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होने कहा,
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 10, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ से की बातचीत
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली. वहीं, अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बात कर घटना की जानकारी ली. गृह मंत्री शाह ने आईबी चीफ से भी बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के डीजी को एनआईए की टीम भेजने को कहा. इस घटना पर दिल्ली पुलिस कमिश्ननर सतीश गोलचा ने कहा, “आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. एफएसएल और एनआईए समेत सभी एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं. सारी एजेंसी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा ले रही है, हादसे के बारे में एक-एक पहलू की जांच की जा रही है. जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. जो भी होगा उसकी जानकारी सबको दी जाएगी.”
हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया है. सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना को आतंकी हमला बताया जा रहा है. हालांकि, इस बारे में पुलिस या इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई. धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई.
ये भी पढ़ें: Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, नागपुर में RSS मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




