Urdu Conclave 2026

संजय राऊत किसे दिखाना चाहते हैं मशल पावर? बोले- 15 मिनट पुलिस हटाओ, हम दिखा देंगे

Sanjay Raut Challenge In Thane: शिवसेना यूबीटी नेता, सांसद संजय राउत ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटाओ मशल पावर क्या होता हम दिखा देंगे. आखिर वो किसे मशल पावर दिखाना चाहते हैं?

Sanjay Raut Challenge Remove Police for 15 Mins We Will Show Muscle Power Attacks On Shinde In Thane

Sanjay Raut Challenge In Thane: महाराष्ट्र में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर पारा चढ़ा हुआ है. NCP के दोनों गुट एक साथ आ गए हैं. वहीं सालों से अलग चल रहे दोनों भाइयों में मुंबई में राज कायम करने के लिए हाथ मिला लिया है. इसी बीच नेताओं के वायरल हो रहे बयान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोमवार को शिवसेना यूबीटी नेता और सांसद संजय राउत ने मशल पावर दिखाने की बात की. ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटाओ मशल पावर क्या होता हम दिखा देंगे. आइये जानें आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

महाराष्ट्र में आगामी चुनावों की सरगर्मियों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता और सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में बड़ा सियासी धमाका किया है. ठाणे में आयोजित एक सर्वदलीय प्रेस कॉन्फ्रेंस (Sanjay Raut Press Conference Thane) में संजय राउत ने राजन विचारे, मनसे (MNS) नेता अभिजीत पानसे और अविनाश जाधव के साथ मंच साझा किया. इसी समय के बयान पर अब चर्चा हो रही है.

सरकार पर साधा जमकर निशाना (Sanjay Raut On Thane Drugs Issue)

राउत ने ठाणे की कानून व्यवस्था और बढ़ते नशीले पदार्थों के कारोबार पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि बालासाहेब ठाकरे ने जिस ठाणे के विकास की नींव रखी थी, आज उसे ‘गद्दारों का शहर’ और ‘फिरौती वसूलने वालों का अड्डा’ बना दिया गया है. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में नशाखोरी बढ़ रही है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केवल विपक्ष को डराने के लिए किया जा रहा है.

15 मिनट पुलिस हटाने की चुनौती (Sanjay Raut 15 Minute Police Hatao Statement)

संजय राउत ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष पुलिस की आड़ में अपनी ताकत दिखा रहा है. राउत ने चुनौती देते हुए कहा कि 15 मिनट के लिए पुलिस को बाजू में हटाओ, मशल पावर क्या होता है, हम दिखा देंगे. उनका कहना था कि पुलिस का काम अब सिर्फ विपक्षी उम्मीदवारों को पकड़ना और परेशान करना रह गया है.

ये भी पढ़ें: बिना हेलमेट हाईवे पर ‘NO ENTRY’, जारी हुआ फरमान; चलान के लिए मिली मोहलत

मनसे और शिवसेना का DNA एक

प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे अहम पहलू शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी मनसे (MNS) के नेताओं का एक साथ आना रहा. राउत ने कहा कि एमएनएस और हमारा डीएनए (DNA) एक है. मराठी अस्मिता के लिए एक महान गठबंधन बना है. उन्होंने बताया कि जल्द ही उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की बैठक ठाणे में होगी. राउत ने जोर देकर कहा कि बालासाहेब ठाकरे की छाप ठाणे पर है और ‘नमो ठाणे’ जैसे नए नामों का जवाब जनता देगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read