देश

Greater Noida में भी दिल्ली जैसी वारदात, ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिली लड़की की सिर कुचली लाश

Greater Noida: राजधानी दिल्ली में लड़की की खौफनाक मौत के बाद अब ग्रेटर नोएडा के हाईवे पर एक लड़की की सिर कुचली हुई लाश मिली है. लड़की का शव आज सुबह ग्रेटर नोएडा पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (Greater Noida peripheral expressway) से बरामद हुआ है. लड़की का सिर गाड़ी के टायर से कुचला हुआ मिला है. शुरूआत में देखकर ऐसा लग रहा था कि ये हादसा है. लेकिन अब इस इसके पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है. खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि शव की पहचान छुपाने के लिए लड़की के शव को कुचल दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, दादरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लड़की के शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. मौक पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

लड़की के शव पर कई जगह चोट के निशान

वहीं जब दादरी पुलिस मौके पर पहुंची थी तो लड़की के शव पर कई सारे चोट के निशान थे. उसको हाथ और पैर पर कई जगह चोट लगी हुई थी और उसका सिर किसी गाड़ी के पहिए से कुचला हुआ पड़ा था. हालांकि, अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस उस गाड़ी की तलाश कर रही है. जिससे इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. मामले की गुत्थी अभी तक उलझी हई है. लड़की कौन है कहां से आई है और यहां तक कैसे पहुंची. पुलिस अभी इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: ‘पहले आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी, अब बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे’, शिवपाल का आरोप- Reservation खत्म करना चाहती है बीजेपी

टोल बूथ पर लगे CCTV से पता लगाने की कोशिश

मामले की छानबीन और लड़की की पहचान के लिए जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बने टोल बूथ के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

11 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

26 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago