Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया 11वां ऑनलाइन ग्राहक संतोष सर्वेक्षण, यात्री 14 अगस्त तक दे सकते हैं अपनी राय

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने 15 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक अपना 11वां ग्राहक संतोष सर्वेक्षण शुरू किया है. इस सर्वेक्षण के ज़रिए मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा, आराम, सूचना और अन्य विषयों पर फीडबैक लिया जाएगा.

दिल्ली मेट्रो 15 जुलाई (मंगलवार) से 14 अगस्त (गुरुवार) 2025 तक 11वां ऑनलाइन ग्राहक संतोष सर्वेक्षण – 2025 आयोजित करने जा रही है. इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं पर यात्रियों से फीडबैक प्राप्त करना है. प्रतिभागी यात्रियों से एक विस्तृत प्रश्नावली के माध्यम से हर विषय पर विस्तार से राय ली जाएगी और सुधार के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे.

हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध होगा सर्वे फॉर्म

सर्वेक्षण में भाग लेने के इच्छुक यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपनी राय दे सकते हैं. सर्वे फॉर्म अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा. इस सर्वेक्षण में कुल सात (07) विषयों पर फीडबैक मांगा जाएगा, जैसे:

* उपलब्धता और पहुंच
* यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं
* जानकारी
* सेवाओं की गुणवत्ता
* ग्राहक सेवाएं
* मेट्रो परिसर के बाहर का क्षेत्र
* सुरक्षा, संरक्षा और आराम

सर्वेक्षण के लिंक DMRC की वेबसाइट पर सिर्फ़ एक महीने के लिए उपलब्ध रहेंगे और 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को सर्वेक्षण समाप्त हो जाएगा.

दिल्ली मेट्रो यह सर्वे यह जानने के लिए कर रही है कि यात्री दी जा रही सेवाओं के बारे में क्या सोचते हैं. इस सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं में ज़रूरी सुधार करने में मदद मिलेगी.


ये भी पढ़े: Bihar Assembly Election: बिहार के वोटर लिस्ट में घुस चुके हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये! चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण में हुआ खुलासा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read