Delhi AQI: राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों को ठंडक मिली और हवा भी साल की सबसे स्वच्छ स्थिति में पहुंच गई.
AQI बना रिकॉर्ड
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के मुताबिक गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 48 दर्ज किया गया. यह 2026 का सबसे कम स्तर है और पहली बार हवा ‘गुड’ श्रेणी में पहुंची.
तीन साल बाद ‘गुड’ हवा
दिल्ली में आखिरी बार 10 सितंबर 2023 को AQI ‘गुड’ श्रेणी में गया था. उस दिन औसत AQI 45 था. अब लगभग तीन साल बाद राजधानी की हवा इतनी साफ दर्ज की गई है, जिसे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद सकारात्मक माना जा रहा है.
जून का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले इस साल का सबसे अच्छा AQI 12 जून को 73 था. लेकिन मानसून की बारिश ने इसे भी पीछे छोड़ दिया और अब हवा का स्तर 48 तक गिर गया. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और मौसम की अनुकूलता ने प्रदूषण घटाने में अहम भूमिका निभाई.
तापमान में गिरावट
बारिश का असर तापमान पर भी दिखा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से कम रहा. अयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा. रिज क्षेत्र में यह 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदूषण कण जमीन पर बैठे
विशेषज्ञों के अनुसार बारिश ने हवा में मौजूद धूल, PM2.5 और PM10 जैसे कणों को जमीन पर बैठा दिया. वाहनों से निकलने वाले प्रदूषक भी कम हो गए, जिससे हवा साफ हुई और AQI में सुधार दर्ज हुआ.
ये भी पढ़ें-आधी रात को बहन के पास आया भाई का खौफनाक फोन; ‘दीदी, मैंने मम्मी का काम तमाम कर दिया’, जानें पूरा मामला
दोहरी राहत
दिल्लीवासियों को मानसून ने दोहरी राहत दी है. एक तरफ गर्मी और उमस से छुटकारा मिला, वहीं दूसरी ओर साफ हवा ने सांस लेना आसान बना दिया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश जारी रह सकती है, जिससे हवा की गुणवत्ता और बेहतर बनी रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



