IMD Weather Forecast: दिल्ली में बारिश की संभावना, ओडिशा और तटीय राज्यों में भारी वर्षा अलर्ट – Weather Update और आज का तापमान।
Weather Update: सावन चल रहा है ऐसे में दिल्ली में मानसून मेहरबान है. यहां रविवार के बाद बीते दिन यानी सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. तो वहीं यूपी में मानसून ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार बढ़ा ली है. मौसम विभाग ने यहां अगले पांच दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
दिल्ली-NCR में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है. साथ ही 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने का अनुमार है. पश्चिमी यूपी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. जबकि आज अनेक जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. यहां अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड में मौसम का कहर , बिजली गिरने से 12 की मौत, कई झुलसे
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मीरजापुर, चंदौली समेत आसपास के सभी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने की भी चेतावनी है. इसके अलावा बारांबकी, मुरादाबाद, बिजनौर, शामली और सहारनपुर में भी आज अनके जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

