राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जिस मानसून (Delhi Monsoon 2026) का बेसब्री से इंतजार था, उसने ऐन वक्त पर बड़ा झटका दे दिया है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन ने दिल्लीवालों की उम्मीदों पर थोड़ा पानी फेर दिया है. पहले जिस मानसून के 27 जून तक दिल्ली पहुंचने की पूरी संभावना जताई जा रही थी, उसकी रफ्तार अब अचानक धीमी पड़ गई है.
मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मुख्य मानसूनी बारिश के लिए अभी थोड़ा और सब्र करना होगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि गर्मी का सितम धीरे-धीरे कम होने लगेगा और प्री-मानसून की गतिविधियां दिल्ली को पूरी तरह सूखा नहीं रहने देंगी.
दिल्ली में क्यों लेट हुआ मानसून?(Delhi Monsoon 2026)
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसूनी हवाओं की दिशा और नए वेदर सिस्टम के रुख में आए बदलाव के कारण दिल्ली में मानसून की एंट्री अब जुलाई के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. हालांकि, दिल्लीवालों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 27 जून से लेकर 1 जुलाई के बीच राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान धूलभरी तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम का मिजाज बदला रहेगा.
उमस बढ़ाएगी थोड़ी परेशानी
मौसम विभाग का अनुमान (Delhi Monsoon 2026) है कि 28 जून से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है. 30 जून और 1 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बौछारें पड़ने की सबसे मजबूत संभावना है.
हालांकि, इस प्री-मानसून बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने की वजह से लोगों को कुछ समय के लिए भयंकर उमस का सामना भी करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने रचाई सगाई, समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर BF ने किया प्रपोज
तेज हवाओं और पेड़ गिरने का खतरा
भले ही दिल्ली में भारी मानसूनी बारिश जुलाई में आए, लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान धूलभरी आंधी और तेज हवाओं की रफ्तार काफी ज्यादा हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज अंधड़ के कारण कमजोर पेड़ और होर्डिंग्स गिर सकते हैं, जिससे सड़क यातायात और बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने की पूरी आशंका है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा चलते समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और यात्रा करने से बचें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


