देश

Delhi: दिल्ली पुलिस के ASI की बेकाबू कार ने PCR वैन समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

Delhi Accident: राजधानी दिल्ली में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार देर रात द्वारका (Dwarka) में दिल्ली पुलिस के एक ASI की बेकाबू कार ने पुलिस पीसीआर (PCR) वैन समेत 6 कारों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ASI की स्विफ्ट कार रफ्तार में थी. इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ASI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, ASI का ब्लड सैंपल ले लिया गया है. जिससे ये पता चल सके की वो नशे में था या नहीं.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मंगलवार देर रात करीब 12. 30 बजे द्वारका मोड पर हुआ. यहां रेड लाइट पर एक स्विफ्ट कार ने 6 वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में PCR वैन समेत 6 वाहनों को नुकसान हुआ है. अभी तक अस्पतालों से इस घटना को लेकर 3 एमएलसी मिले हैं. हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर नहीं मिली है.

हादसे में 6 गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक वो अपनी निजी कार से जा रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हुआ. इस हादसे में तीन ऑटो और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. इस हादसे में ASI को भी चोटें आई हैं. ASI बिहार जिले में तैनात है.

ये भी पढ़ें- Himachal: सीएम सुक्खू की रैली में IPS साजू राम राणा की हार्ट अटैक से मौत, अगले साल रिटायर होने वाले थे

ASI के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

ASI के खिलाफ लाल बत्ती पर PCR वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. ASI के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच में पता लगाने को कोशिश की जा रही है कि ये हादसा कैसे हुआ. ASI के ब्लड सैंपल की जांच की जा रही है. जिससे पता चलेगा कि कहीं ASI नशे में तो नहीं था. या ये हादसा कोहरा या किसी और वजह से हुआ. मामले की जांच की जा रही है.

न्यू ईयर की रात भी हुआ था हादसा

इससे पहले भी दिल्ली में न्यू ईयर की रात एक कार एक्सीडेंट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि अभी उस मामले में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि हादसे कैसे हुआ था. फिलहाल पुलिस उस मामले की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

14 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

30 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

34 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

38 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

43 minutes ago