देश

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को चाकू मार की थी लूटपाट, स्पेशल स्टाफ ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सिग्नेचर ब्रिज के पास ट्रैफिक सर्कल में तैनात पुलिस कर्मियों को चाकू मारकर लूट करने वाले 3 कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आरिफ उर्फ ​​खुजली, आबिद उर्फ ​​कलुआ और अनूप उर्फ ​​जुल्फी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ और आबिद ने एक अनूप नाम के शख्स को फोन बेचे दिए थे. उसके अलावा शिकायतकर्ता एचसी मोहित के बैंक खाते से ई-वॉलेट, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 63 हजार रुपये भी निकाल लिए.

पीड़ित के वॉलेट से 6 टॉप-एंड मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड और 60,000 रुपये बरामद किए गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक सर्कल मॉडल टाउन में तैनात एचसी मोहित को 29 मार्च को सिग्नेचर ब्रिज के पास उस समय चाकू मारा गया था, जब वह अपनी ड्यूटी से वापस जा रहे थे. उनके एटीएम कार्ड, आई-कार्ड और 6000 रुपये का पर्स और उनके मोबाइल फोन को चाकू मारकर लूट लिया गया.

अनूप उर्फ ​​​​जुल्फी है गिरोह का सरगना

पुलिस ने बताया कि “आरोपी अनूप उर्फ ​​​​जुल्फी गिरोह का सरगना है और उस्मानपुर, खजूरी और सिग्नेचर ब्रिज के पास पुश्ता के इलाके में अपने कई गैंग चला रहा है, जो अकेले लोगों को निशाना बना रहा है.” दिल्ली पुलिस के जवानों और मुखबिरों के साथ घटनाओं को लेकर ट्विटर पर कई ट्वीट वायरल होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई.

यह भी पढ़ें-   दर्शकों की मांग पर जड़ देते थे छक्का, अफ़गानिस्तान में पैदा हुए, भारत के लिए खेले, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पहले भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी नहीं रहे

आरिफ और आबिद ने कांस्टेबल को मारा था चाकू

वहीं इस मामले में डीसीपी ने बताया- आरोपियों ने खुलासा किया कि उसके सहयोगियों आरिफ और आबिद ने कांस्टेबल मोहित को चाकू मारा और उनके ई-वॉलेट से 63,000 रुपये निकाल लिए और उसे उनका मोबाइल फोन बेच दिया. आरिफ को सीलमपुर में एसईएम अदालत के बाहर गिरफ्तार किया गया. आरोपी आरिफ पहले भी इसी तरह की लूट और आर्म्स एक्ट के 25 मामलों में शामिल था, जबकि आरोपी अनूप डकैती और आर्म्स एक्ट के 37 आपराधिक मामलों में शामिल था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

3 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

10 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

50 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

57 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago