Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधियों के खिलाफ दो बड़े ऑपरेशन चलाकर अहम सफलता हासिल की है. महरौली और नांगलोई इलाके में हुए एनकाउंटरों में पुलिस ने कई शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इन दोनों घटनाओं में उनकी सतर्कता और प्रोफेशनल रवैये की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
महरौली में एनकाउंटर और गिरफ्तारी
महरौली थाने की टीम ने काकू पहाड़िया नाम के कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा. उस पर कई गंभीर मामलों में वारंट थे, खासकर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े केस है. पुलिस को लाडो सराय स्मशान घाट रोड पर उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी. टीम ने वहां नाकाबंदी की और करीब 3:15 बजे एक संदिग्ध ने भागने की कोशिश की. उसने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया.
नांगलोई में मुठभेड़ और तीन घायल बदमाश
नांगलोई में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. चार अपराधियों में से तीन गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि यह वही गिरोह था, जो दो दिन पहले पुलिस से बचकर भागा था. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फिर से फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हुए और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें-नहीं रहीं भोजपुरी की ‘बिजली रानी’, दोनों किडनी फेल होने की वजह से हुई मौत, पवन सिंह ने की थी इलाज में मदद
पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने साफ किया कि इन ऑपरेशनों का मकसद सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं बल्कि राजधानी में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. दोनों एनकाउंटरों के बाद जांच और पूछताछ जारी है ताकि पूरे गिरोह और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

