Bharat Express DD Free Dish

नहीं रहीं भोजपुरी की ‘बिजली रानी’, दोनों किडनी फेल होने की वजह से हुई मौत, पवन सिंह ने की थी इलाज में मदद

Bhojpuri Dancer Bijli Rani Death: भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका और नृत्य की मलिका बिजली रानी 70 साल की थीं. उनका देहांत रोहतास जिले के नटवर गांव में उनके पैतृक आवास पर हुआ. बिजली रानी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थी.

Bhojpuri Dancer Bijli Rani Death

Bhojpuri Dancer Bijli Rani Death: भोजपुरी का वो सितारा जिसके मंच पर आने मात्र से पूरा मैदान थिरकने लगता था. उनके साटे (शो) में तिल रखने की जगह नहीं होती थी. स्टारडम ऐसा कि क्या नेता और क्या अधिकारी, सभी उनके कला के दिवाने थे. आवाज में खनक ऐसी कि लोग प्यार से कहते ‘हमर बिजली रानी’. जी हां भोजपुरी लोकसंगीत की दुनिया में एक सितारे की तरह टिमटिमाने वाली ‘बिजली रानी’ अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने शुक्रवार को अपना पार्थिव शरीर छोड़कर देवलोक के लिए रवाना हो गईं.

भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका और नृत्य की मलिका बिजली रानी 70 साल की थीं. उनका देहांत रोहतास जिले के नटवर गांव में उनके पैतृक आवास पर हुआ. बिजली रानी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mithun Kumar (@powerstarbr44)

कौन थीं बिजली रानी?

बिजली रानी का जन्म रोहतास जिले के नटवर गांव में हुआ था. 80 और 90 के दशक में वो भोजपुरी रंगमंच की पहचान बन चुकी थीं. भोजपुर और शाहाबाद क्षेत्र में उनके डांस और गायिकी के कद्रदानों की लंबी फौज थी. उन्हें थियेटर की शान कहा जाता था. उस दौर में कोई शादी-ब्याह, मेले या स्टेज शो को तबतक पूरा नहीं माना जाता था, जबतक कि वहां बिजली रानी का ठुमका ना पड़ जाए.

सिर्फ बड़े घराने ही करा पाते थे बुकिंग

उनके साटे के रेट इतने ऊंचे थे कि सिर्फ बड़े घराने के लोग ही बुक कर पाते थे. बिजली रानी जहां भी जाती थीं स्टेज पर बिजली गिरा देती थीं. उन्होंने भोजपुरी लोक गायकी को नई ऊंचाइयां दी. कई भोजपुरी फिल्मों और एलबम में काम किया. उनकी आवाज में ऐसी खनक थी कि दर्शक उनकी गायकी के दिवाने हो जाते थे. उनकी हर अदा पर दर्शक झूम उठते थे. उनकी आवाज के जादू ने बिहार के सैकड़ों कलाकारों को प्रेरित किया. पर समय ने इस भोजपुरी जगत की मलिका के जीवन को कष्टमय बना दिया.

Bijli Rani
पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका बिजली रानी

दोनों किडनी हो गई थी फेल

बिजली रानी की दोनों किडनी फेल हो गई थी. परिवार के लोग अस्पताल के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो उठे. बीमारी की वजह से घर की आर्थिक स्थिति भी डंवाडोल हो गई. जब कहीं से मदद नहीं मिली तो बिजली रानी की बेटी ने स्थानीय मीडिया से मदद की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ें- लालू यादव के ‘जंगलराज’ में शहाबुद्दीन का खौफ, सिवान ने अत्याचार को सहा है: बिहार में गरजे गृह मंत्री अमित शाह

पवन सिंह ने की मदद

जब ये खबर भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने सुनी तो उन्होंने आगे आकर बिजली रानी की मदद की. पवन सिंह ने बिजली रानी का लखनऊ में दो महीने तक इलाज कराया. पवन सिंह बिजली रानी को चाची कहते थे. जिसके बाद भोजपुरी की इस अदाकारा की हालत में सुधार आया. उस समय पवन सिंह के साथ बिजली रानी की तस्वीर भी सामने आ थी. जिसमें पवन सिंह बिजली रानी के साथ बैठे दिखाई दिये. हालांकि अब बिजली रानी की मौत हो चुकी है. उनकी मौत की खबर सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read