Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसा मामला, छात्र से उसके धर्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने महिला टीचर पर दर्ज किया मुकदमा

Delhi Police: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहा घटना पिछले हफ्ते की है. हमें इसकी शिकायत मिली और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

दिल्ली स्कूल की एक तस्वीर (फोटो फाइल)

Delhi School Controversy: राजधानी दिल्ली से भी अब यूपी के मुजफ्फरनगर जैसा मामला सामने आया है. यहां एक महिला टीचर ने क्लास में एक छात्र से उसके धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. पुलिस ने मामला सामने आने पर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी गरमायी हुई है. महिला टीचर ने पिछले सप्ताह यह टिप्पणी की थी. दरअस मुस्लिम समुदाय के नाबालिग छात्र ने यह आरोप लगाया कि उसकी मैडम ने उससे कहा कि देश के बंटवारे के बाद तुम लोग भारत क्यों आ गए. हिंदुस्तान की आजादी में मुस्लिम समुदाय का कोई हाथ नहीं है.

वहीं इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहा घटना पिछले हफ्ते की है. हमें इसकी शिकायत मिली और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

‘अभी जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया’

खबरों के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहा भी कहा कि, “काउंसलिंग करवाने के बाद हमने एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी तक जांच में कुछ ऐसा सामने नहीं आया है और न ही पीड़ित ने कोई ऐसा बयान दिया है. अगर वह बयान देता तो हम तुरंत कार्रवाई करते. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक अनिल कुमार बाजपेयी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये एकदम गलत है. एक टीचर की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा देना है. किसी धर्म या फिर पवित्र जगह के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. ऐसे लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital