Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, Delhi Police ने बरामद की 2 हजार करोड़ की कोकीन, 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में ये कोकीन कहां से लाई गई? आगे कहां इसे खपाने की तैयारी थी?

Delhi Police

2 हजार करोड़ की कोकीन बरामद.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट को साउथ दिल्ली में छापेमारी के दौरान ये सफलता मिली है. इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

Delhi Police पूछताछ में जुटी

दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में ये कोकीन कहां से लाई गई? आगे कहां इसे खपाने की तैयारी थी? इसके अलावा इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

560 किलो बरामद हुई कोकीन

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के दौरान 560 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है. जिसकी कीमत करीब 2 हजार करोड़ रुपये हैं. पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: राहत सामग्री बांट रहे Air Force के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, पानी में करानी पड़ी लैंडिंग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital