Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान मकोका मामले में नंदू गैंग के दो सदस्यों से पूछताछ की मांगी अनुमति

दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में अर्जी दाखिल कर नंदू गैंग के दो सदस्यों साहिल और विजय से पूछताछ की अनुमति मांगी है

naresh balyan

नरेश बाल्यान

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश नरेश बाल्यान के मकोका मामले में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो कथित सहयोगियों साहिल और विजय से पूछताछ के लिए राऊज एवेन्यु कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अर्जी दाखिल कर पूछताछ की अनुमति मांगी है.दोनों सिंगला स्वीट फायरिंग मामले में न्यायिक हिरासत में है.कथित तौर पर वे पंचकुला के तिहरे हत्याकांड में भी शामिल हैं.विधायक नरेश नरेश बाल्यान मकोका मामले में दिल्ली पुलिस पूछताछ करना चाहती है.दिल्ली पुलिस ने अदालत से से नंदू गैंग के वांछित सहयोगियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की भी मांग की है.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक नंदू, लंदन में रहकर दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में रंगदारी रैकेट चलाने के अलावा अन्य तरह के आपराधिक वारदातें करवा रहा है.संगठित अपराध करने के कारण उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कई साल पहले पूरे सिंडिकेट पर मकोका लगा दिया था.पिछले साल नंदू व नरेश बाल्यान के बीच 40 बार बातचीत के सबूत मिले है.दोनों पर तिलक नगर और काकरोला में फायरिंग, पंचकूला, हरियाणा में तीन हत्याओं के मामले में वांटेड थे.दिल्ली पुलिस ने दोनों को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था.दोनों के पास से तीन मोबाइल और 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किया था.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में छापेमारी की थी.दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट जबरन वसूली, मकोका और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज है.स्पेशल सेल ने कई महीनों से इन दोनों आरोपियों पर टेक्निकल सर्विलांस के जरिए नजर रखे हुए थी.साहिल को पहली बार 2018 में नजफगढ़ में डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल में रहने के दौरान वह नंदू गिरोह के प्रमुख गुर्गे सचिन छिकारा के संपर्क में आया.

नजफगढ़ में रोशन की हत्या भी शामिल

साहिल रिहाई के बाद गिरोह के निर्देशों के तहत और भी अपराध किए, जिसमें नजफगढ़ में रोशन उर्फ छोटा की हत्या भी शामिल हैं.पुलिस के मुताबिक नंदू गैंग का करीबी सहयोगी गहलोत उसके सबसे भरोसेमंद गुर्गों में से एक है.विजय गहलोत दिल्ली के ककरोला थाना पुलिस का एक सक्रिय अपराधी है. कई मामलों में अदालतों द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं. यह हत्या के मामले में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर 22 जनवरी को होगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read