UPI: दिल्ली-NCR समेत भारत के कई शहरों में सोमवार शाम को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सेवाएं अचानक बंद हो गईं. इससे Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की पुष्टि की.
बता दें कि पिछले महीने 12 अप्रैल को भी UPI सेवाएं ठप हुई थीं, जिसका असर कई यूजर्स पर पड़ा था. अब ठीक एक महीने बाद, 12 मई को UPI सेवाएं फिर से बाधित हुईं. Downdetector के अनुसार, यह आउटेज सोमवार शाम को शुरू हुआ और कुछ ही समय में सैकड़ों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कीं.
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर UPI डाउन होने की शिकायत की और पेमेंट न हो पाने के स्क्रीनशॉट शेयर किए. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
UPI क्या है?
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. यह यूजर्स को मोबाइल फोन के जरिए बैंक खातों के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


