Bharat Express DD Free Dish

खतरे में बच्चों की सेहत! दिल्ली सरकार ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं पर लगाई रोक, AQI की स्थिति अति गंभीर

Delhi Schools Sports Ban Pollution: दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल निदेशालय ने स्कूलों और शेक्षणिक संस्थानों में होने वाले सभी प्रकार के शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है.

Delhi Schools Sports Ban Pollution

Delhi Schools Sports Ban Pollution: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को लेकर बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल निदेशालय ने स्कूलों और शेक्षणिक संस्थानों में होने वाले सभी प्रकार के शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है.

पिछले कुछ समय में दिल्ली में लगातार वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है. 21 नवंबर 2025 को दिल्ली का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 400 के पार पाया गया. जो कि अति गंभीर श्रेणी में आता है.

दिल्ली सरकार ने जारी किया यह निर्देश

दिल्ली के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से जारी निर्देशों के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया. आयोग ने अपने जारी निर्देशों में कहा कि नवंबर और दिसंबर में निर्धारित सभी खेल प्रतियोगिताओं को मौजूदा वायु की गुणवत्ता स्थिति को देखते हुए टालना जरूरी है. जिसकी वजह से खिलाड़ियों विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई खतरा ना हो.

जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को अगले आदेश तक सभी प्रकार की शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश जारी किया.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने भावनगर में BJP का नया कार्यालय ‘भाव कमलम’ का उद्घाटन किया, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर

बता दें कि, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिलहाल वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. तीन दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब की से भी उपर है.

दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहन, उद्योग, पावर प्लांट, पराली जलाना इत्यादी शामिल हैं. आज की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में धुआं इतना ज्यादा बढ़ गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर घना कोहरा दिखाई दे रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read