Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या, CM आतिशी ने केंद्र पर उठाया सवाल

दिल्ली के नेब सराय में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है. आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज सुबह नेब सराई में ट्रिपल मर्डर हुआ. दिल्ली में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं.

Delhi triple Murder

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक परिवार के ही तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. वारदात के दौरान मृतक का बेटा सुबह 5 बजे जिम के लिए गया था. जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या हो चुकी थी. फर्श पर खून ही खून था.

इस ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय पुलिस के अनुसार, नेब सराय इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान राजेश (55), कोमल (47) और कविता (23) के तौर पर हुई है. पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच हुई है.

मृतक के एक पड़ोसी ने बातचीत के दौरान बताया कि सुबह घटना के समय अधिकतर लोग सोए हुए थे. उसने कहा, “मैं सो रही थी. जब लोग इकठ्ठा हुए तो मैं वहां गई थी. परिवार का लड़का 5 बजे जिम गया हुआ था. वह बाहर से ताला लगाकर गया था. जब वह जिम से आया तो घर में खून ही खून था. तीन लोगों की हत्या हुई है.”

गोलियां चलाकर मंगोलपुरी इलाके में हुई थी हत्या

बता दें कि बीते दिनों मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची. पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है. साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं. इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक पंकज कपड़े के व्यवसाय में था. बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है. आरोपी मृतक के ही पड़ोसी बताए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र पर कसा तंज

दिल्ली में लगातार होती घटनाओं को लेकर एक तरफ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आज सुबह दिल्ली के नेब सराय में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है.

आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज सुबह नेब सराई में ट्रिपल मर्डर हुआ. दिल्ली में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलियां चल रही रही हैं, खुलेआम ड्रग्स बिक रहे हैं. केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है – दिल्ली वालों को सुरक्षा देना. वो अपनी ज़िम्मेदारी में पूरी तरह फेल हैं.”

केजरीवाल लगातार गृहमंत्रालय पर साध रहे निशाना

गौरतलब है कि लगातार दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को घेरते हुए दिखाई देते हैं. अरविंद केजरीवाल के मुताबिक उन्हें जो काम दिल्ली में करना था, उन्होंने किया है. लेकिन एक काम जो सबसे महत्वपूर्ण था जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है, वह है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर. इसमें केंद्र सरकार फेल होती दिखाई दे रही है.

(समाचार एजेंसी IANS  के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital