दिल्ली यूनिवर्सिटी के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक प्रोफेसर पर को पुलिस के सामने बेइज्जत किया गया. DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने प्रोफेसर सुजीत कुमार को सोफे पर बैठकर थप्पड़ मारा, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया. प्रोफेसर कुमार ने बताया, “मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया और थप्पड़ मारा गया.” घटना कॉलेज के अनुशासन समिति की बैठक के दौरान हुई, जहां DUSU सदस्यों और पुलिस की मौजूदगी में तनाव बढ़ गया.
Hello legends
The @DUSUofficial JS has slapped a professor in the department of commerce, Bhim Rao Ambedkar College.
Student Politics needs a change.
Please I hope this gets traction.#DU #delhiuniversity #Delhi pic.twitter.com/XAlNOzSm6b
— Vijaygarv (@TheVijaygarv) October 16, 2025
पुलिसकर्मी नहीं रोक सके घटना
प्रोफेसर सुजीत कुमार ने बताया कि DUSU सदस्यों ने उन्हें हिंसक तरीके से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया. इसके बाद दीपिका झा ने उन्हें थप्पड़ मारा. सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने दीपिका को रोकने की कोशिश की, लेकिन दीपिका नहीं मानीं. इस घटना ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी कार्रवाई की मांग के बीच तनावपूर्ण स्थिति में डाल दिया है.
#WATCH | Delhi: On being slapped by DUSU Joint Secretary, Professor Sujeet Kumar says, “…I am the convener of the discipline committee in my college and it is my responsibility to maintain law and order in college… The day before yesterday, we had a fresher’s function at our… pic.twitter.com/2scFkzg3kx
— ANI (@ANI) October 17, 2025
शिक्षकों और छात्रों की प्रतिक्रिया
इस घटना की कुछ शिक्षक संगठनों ने कड़ी निंदा की है और डीयू वीसी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. छात्रों ने भी इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक संघ (डीयूटीए) ने कहा कि यह घटना छात्र राजनीति में हिंसा और अराजकता का प्रतीक है.
पुलिस और प्रशासन की भूमिका
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस घटना को रोकने में विफल रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं. कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की उम्मीद है.
यह भी पढ़िए: पहले अश्लील कमेंट, फिर गंदी हरकत; कैब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ क्या हुआ?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

