मनोरंजन

राखी सावंत ने पति आदिल पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, महिला के नाम का किया खुलासा

Rakhi Sawant:  राखी सावंत आमतौर पर ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर राखी सावंत काफी चर्चा में हैं. एक ओर जहां राखी ने अपनी मां खोई है, वहीं दूसरी ओर टूटती शादी के दुख का उन पर पहाड़ है. अपनी शादी को बचाने की कोशिश में राखी कभी आदिल और अपने बीच सब ठीक चल रहा बताती है, तो कभी वो आदिल की गर्लफ्रेंड होने का खुलासा करती हैं.

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया है कि आदिल ने मुझे चीट किया है. वो भी किसी और औरत के लिए. मेरे घर को उजाड़ने वाली कोई और नहीं बल्कि निवेदिता चंदेल (तनु) है. उसने ही मुझसे मेरा पति छीना है.

राखी निवेदिता और आदिल के रिलेशनशिप पर डिटेल में बात करते हुए बताती हैं, निवेदिता मेरी ही बिल्डिंग के सी विंग में रहती है. वो मेरे जिम में ही जाती भी थी. मेरी मेकअप ड्रेसर ने बताया कि निवेदिता की तीन साल पहले शादी हो चुकी थी. बल्कि मेरी मेकअप वाली ने ही उसे शादी के वक्त तैयार किया था. जब मैं मराठी बिग बॉस शो से बाहर निकली, तब मुझे आदिल के करतूतों का पता चला.

ये भी पढ़ें-कियारा आडवाणी के बचपन की सहेली ईशा अंबानी हुई शादी में शामिल, देखिए दोनों की ये लड़कपन की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने पति पर लगाए ये संगीन इल्जाम

इस वीडियो में राखी सावंत ने डिवोर्स का अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि आदिल ने फैसला कर लिया है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड तनु के साथ रहेंगे और वो राखी को छोड़ रहे हैं. राखी कह रही हैं कि आदिल ने उन्हें एक सीढ़ी की तरह यूज किया है ताकी वो स्टार बन सकें. राखी ने इस वीडियो में बताया है कि इमोशनली, फिजिकली और मेंटली- राखी का आदिल ने इस्तेमाल किया है और उनका सारा पैसा ले लिया है. शादी के बाद राखी को पता चला कि आदिल पर कई केस चल रहे हैं और वो ऐसे बहुत सारे काम कर रहे हैं जो ‘हराम’ हैं.

एक और इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि बिग बॉस मराठी में जाने से पहले वो आदिल को लाखों रुपये देकर गई थीं जिससे वो राखी की मां का इलाज करवा सकें लेकिन अंत में उन्होंने उस पैसे को रख लिया. राखी ने अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी आदिल को ही ठहराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago