Bharat Express DD Free Dish

सुबह की बारिश ने दिया सुकून, लेकिन शाम की उमस ने फिर किया बेहाल, पहेली बन गया दिल्ली का मौसम!

दिल्ली-NCR में मौसम फिर बना पहेली. सुबह की बारिश से राहत मिली, लेकिन शाम तक उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. जानें इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान.

weather update

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में लंबे वक्त से गर्मी और उमस का दौर जारी था. इसी बीच सोमवार (8 जुलाई) को सुबह राजधानी में बारिश के चलते गर्मी से राहत तो मिली लेकिन रात होने तक मौसम ने अपना रुख फिर बदल लिया और वापस गर्मी बढ़ गई.

हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज (8 जुलाई) भी तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आीए आपको बताते है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेगे. साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है. वहीं आंधी-तूफान और बिजली चमकने के आसार भी हैं.

दिल्ली में आज तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने वाला है. इसके अलावा बुधवार (9 जुलाई) के भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से मौसम सुहाना रह सकता है.

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो दिल्ली-NCR में 13 जुलाई तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस बाच तापमान 32-3 और 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

दिल्ली में बारिश से सड़कें हुई जाम

दिल्ली-NCR में बीते रविवार (5 जुलाई) की रात बारिश शुरू हुई और अगले दिन सोमवार (6 जुलाई) की सुबह 8 बजे तक जारी रही. इस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

हालांकि दिल्ली में हुई बारिश से एक ओर जहां लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी तरफ ऑफिस जाने वाले लोग परेशान नजर आए. भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया जिसकी वजह से ट्राफिक और सड़क जाम जैसी समस्याएं देखने को मिली.


ये भी पढ़ें- परीक्षा परिणाम की घोषणा में तेजी लाने के लिए जेएमआई में नए मूल्यांकन हॉल का उद्घाटन; 80% प्रवेश परिणाम पहले ही घोषित करके जेएमआई निकला अन्य संस्थानों से आगे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read