देश

Delhi Weather Update: बाढ़ से बेहाल दिल्ली में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, अगले 4-5 दिनों तक राहत के आसार नहीं

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ जैसे कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, हालांकि यमुना नदी में जल स्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है. पुराने रेलवे ब्रिज पर रात 11 बजे 207.98 मीटर मापा गया. यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बाढ़ के बीच, भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है.

बता दें कि बचाव अभियान के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक कुल 25,478 लोगों को निकाला गया है. दिल्ली सरकार ने बताया कि 22,803 लोगों को टेंट और आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है. इसके अतिरिक्त, बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF की 16 टीमों को तैनात किया गया है.

दिल्ली में कैसी है स्थिति ?

दिल्ली में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने की वजह से बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट के मेन गेट तक पहुंच गया है. इसके साथ ही व्यस्त आईटीओ चौक और राजघाट जलमग्न हो गए हैं. यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार को दोपहर तीन बजे घटकर 208.25 मीटर स्तर पर आ गया है. दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं.

मौसम विभाग यह भी बताया कि दिल्ली में बाढ़ की वजह बारिश नहीं है, बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से दिल्ली बाढ़ जैसे हालात हुए हैं.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले ही बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. वहीं अब फिर से पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक मसूलाधार बारिश हो सकती है. विभाग की तरफ से दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं महाराष्ट्र में 14, 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

31 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

54 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago