Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अटलजी के साथ वायरल हो रही Devendra Fadnavis के बचपन की तस्वीर, जानें, इस फोटो के पीछे की कहानी

देवेंद्र फडणवीस कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके आदर्श रहे हैं और बचपन से वह खुद को राजनीति में उनके जैसा बनाने की तैयारी करते रहे.

Devendra Fadnavis

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देवेंद्र फडणवीस. (फाइल फोटो)

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. आज शाम को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस काबिज होने वाले हैं, जिसको लेकर शपथ समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इसी बीच देवेंद्र फडणवीस के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है, जिसमें वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं.

ऐसे वक्त में, जब फडणवीस तीसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, ये तस्वीर इस बात की तस्दीक करती है कि देवेंद्र फडणवीस बचपन से ही बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में रहते थे.

क्या है तस्वीर के पाछे की कहानी?

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस का पू्र्व पीएम अटल बिहारी के साथ पुराना रिश्ता रहा है. देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधरराव फडणवीस और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच काफी घनिष्ठता थी, उनके साथ अक्सर उठना-बैठना होता था, लेकिन अगर देवेंद्र फडणवीस की अटलजी से मुलाकात की बात करें, तो उनकी मुलाकात भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे प्रमोद महाजन ने पूर्व पीएम से करवाई थी. ये मुलाकात नागपुर में हुई थी.

अटलजी ने दी थी शाबाशी

कहा जाता है कि देवेंद्र फडणवीस अटल बिहारी से मुलाकात से पहले उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते थे, बाद में जब उनकी मुलाकात हुई तो पूर्व पीएम बहुत ही गर्मजोशी के साथ उनसे मिले और उनके कामों के लिए खूब शाबाशी भी दी थी.

यह भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी आज, मुंबई के आजाद मैदान में PM Modi समेत जुटेंगे NDA के दिग्गज, अजित और शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

आदर्श मानते हैं फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके आदर्श रहे हैं और बचपन से वह खुद को राजनीति में उनके जैसा बनाने की तैयारी करते रहे.

“…मैं समंदर हूं लौटकर जरूर आऊंगा”

इस बीच देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद लाइनें बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इस प्रकार हैं- “मेरा पानी उतरता देखकर किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समंदर हूं लौटकर जरूर आऊंगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital