देश

Dhiraj Sahu case: लग्जरी गाड़ियां और महंगे शौक रखते हैं धीरज साहू, बंगले का नाम रखा है ‘व्हाइट हाउस’, कभी ठहरती थीं इंदिरा गांधी

Dhiraj Sahu case: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग के पड़े छापे में 354 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं. देश की किसी भी जांच एजेंसी की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक ये सबसे बड़ी रकम बरामद हुई है. धीरज साहू के खिलाफ अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनके टशन और शौक के खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच धीरज साहू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में धीरज साहू किसी में चीते के साथ, किसी में हथियारों तो किसी में महंगी गाड़ियां. झारखंड के लोहरदगा में धीरज साहू का आलीशान बंगला है, जहां पर कभी इंदिरा गांधी भी ठहरती थीं.

आयकर विभाग ने की छापेमारी

आयकर विभाग ने धीरज साहू से जुड़े ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में स्थित ठिकानों पर 5 दिसंबर को रेड डाली थी. छापेमारी के दौरान ओडिशा में बरामद हुई रकम ने पूरे देश को चौंका दिया. इसके अलावा अन्य ठिकानों से भी करोड़ों की नकदी बरामद हुई. कई दिनों तक आयकर विभाग के सैकड़ों अधिकारी मशीन से कैद गिनते रहे. जबसे ज्यादा रकम बालागीर स्थित दफ्तर से बरामद हुई थी.

धीरज साहू रखते हैं महंगे शौक

धीरज साहू का कई राज्यों में साम्राज्य फैला हुआ है. जिससे आने वाली ब्लैक मनी का कंट्रोल रूम उन्होंने लोहरदगा में स्थित अपने पुश्तैनी बंगले पर बना रखा है. इस बंगले का नाम धीरज साहू ने व्हाइट हाउस रखा है. धीरज साहू के शौक बेशुमार हैं. लोहरदगा में बने बंगले के सामने 30 लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा लगा है. जिसमें ऐसी कोई भी गाड़ी करोड़ों से कम कीमत की नहीं है.

बंगले में रुकती थीं इंदिरा गांधी

जानकारी के मुताबिक, धीरज साहू के पिता बलदेव साहू स्वतंत्रता सेनानी थे. देश को आजाद कराने के लिए लड़ी गई लड़ाई के दौरान उनके घर पर स्वतंत्रता सेनानियों के रुकने का ठिकाना था. देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से लेकर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी तक से उनके पिता के करीबी रिश्ते थे. इंदिरा गांधी जब भी झारखंड जाती थीं, तो साहू परिवार के व्हाइट हाउस में ठहरती थीं.

यह भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

हालांकि इन सब के बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि धीरज साहू वहां के लोगों के लिए मसीहा जैसे हैं. उनके घर फरियाद लेकर पहुंचने वाला कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है. जिसको जो भी जरूरत होती है, उसको धीरज साहू पूरा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

15 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

40 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

52 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago