Weight Loss Tips: बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते है. आमतौर पर सर्दियों में वजन बढ़ाने में इतनी मेहनत नहीं लगती है, जितना घटाने में लगती है. वजन को अगर आप कम करने में लगे हुए हैं और इसके लिए कई तरीकों को भी अपनाते हैं तो पहले कुछ चीजों के बारे में जान लें. जानें अनजाने में की गई गलती के कारण आपकी ब्यूटी पर तो असर पड़ता ही है बल्कि वजन कम होने की जगह समस्याएं बढ़ सकती हैं. आइए आपको कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से अक्सर आपको बचना चाहिए.
बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई लोग एक्सरसाइज को अपनाते हैं. हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो इसे करने के सही तरीके को जाने बिना बस रिजल्ट पाने के चक्कर में डिसफंक्शनल एक्सरसाइज करने लगते हैं. एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आपको सही तरह की डाइट और कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. वरना आपको अंदर से कमजोरी महसूस हो सकती है.
वजन कम करने के चक्कर में कई लोग भूखे रहते हैं, ऐसी गलती बाद में भारी पड़ सकती है. कई बार अधिक समय तक न खाना और फिर तेज भूख लगने पर खाना खा लेना समस्या खड़ी कर सकता है. ऐसे में आप ऑवर ईटिंग कर सकते हैं, जो वजन घटाने की बजाए आपका पाचन तंत्र खराब कर सकता है. हद से ज्यादा खाने की आदत वाले बिंज ईटिंग डिसऑर्डर के भी शिकार हो सकते हैं.
कई लोग अपने वेट लॉस जर्नी के दौरान कार्ब्स फूड्स का सेवन करने से डरते हैं. हालांकि, घर में पके हुए चावल, उपमा, इडली जैसे कार्ब्स फूड्स का सेवन करना आपकी डाइट को खराब नहीं करता है. इस तरह के भोजन को डाइट में निकालने से आपका एनर्जी लेवल कम होगा और आप थका हुआ महसूस करेंगे.
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…