Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेज बारिश और बाढ़ के चलते डीएम ने नोएडा के स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश, न मानने वाले Schools पर होगी सख्त कार्रवाई

गौतम बुद्ध नगर जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं.

डीएम ने स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश

गौतम बुद्ध नगर जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सुबह से तेज बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि यहां से गुजरने वाली हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शिविरों में रखा गया है.

डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं और इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सुबह से हो रही तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (26 जुलाई) को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. घने बादल छाने से अंधेरा छा गया. जिससे लोगों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है. जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर PM Modi के बयान पर सीएम ममता का पलटवार, कहा- मुझे लगता है कि उन्हें ये नाम बहुत पसंद…

नोएडा के कई इलाकों में भरा पानी

नोएडा के सेक्टर 18, 62 और 66 में बारिश का पानी भरा हुआ है. जिससे सुबह ऑफिस जाने वालों को भी तमाम समस्या हुई. वहीं सड़कों पर भारी बारिश के चलते जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में बारिश का अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest