Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

DUSU Election: कांग्रेस समर्थित NSUI के रौनक खत्री चुने गए अध्यक्ष, चुनाव परिणाम घोषित, ABVP ने जीता सचिव का पद

एनएसयूआई के रौनक खत्री (Ronak Khatri) ने 20,207 लाकर 1343 वोटों अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता, जबकि एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18864 वोट मिले.

जीते हुए प्रत्याशी.

दो महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार (25  नवंबर) को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चारों केंद्रीय पैनलों के नतीजे घोषित कर दिए गए. इस साल चारों पदों पर एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) के बीच बराबर का अंतर रहा.

एनएसयूआई के रौनक खत्री (Ronak Khatri) ने 20,207 वोट लाकर 1343 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता, जबकि एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18,864 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप ने कुल 24,166 वोट लाकर 8762 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. सचिव पद पर एबीवीपी की मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के लोकेश चौधरी ने जीत दर्ज की.

2017 के बाद यह पहला मौका है जब एनएसयूआई ने दो केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.

रौनक खत्री DU का मटका मैन

रौनक को ‘डीयू का मटका मैन’  कहा जाता है, वो इसलिए क्योंकि उन्होंने भीषण गर्मी में रौनक ने कॉलेज परिसर में पानी के बर्तन रखने की पहल की थी. उन्होंने परिसर में पानी की समस्या को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसका अंततः समाधान हुआ. अपनी अनूठी प्रचार शैली और छात्रों के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल की.​

एनएसयूआई के अनुसार, उनका लक्ष्य अपने कानूनी और गतिशील नेतृत्व से डीयूएसयू में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है. रौनक की राजनीति 2024 में शुरू की, जब वे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) में शामिल हुए. इससे पहले वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े थे. उनका नारा ‘देहात से डीयू तक’ छात्र कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है


ये भी पढ़ें: कभी जर्मनी में करता था काम, Bengaluru की सड़कों पर इंजीनियर के भीखने मांगने का Video हुआ Viral


जीत के बाद एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआई ने 7 साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में अपना स्थान पुनः प्राप्त किया है. यह जीत संविधान की रक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता और दिल्ली विश्वविद्यालय भर में एनएसयूआई टीमों के अथक प्रयासों का प्रमाण है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital