Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump के 50% Tariff से किन भारतीय सामानों की बढ़ेगी कीमत? अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी — ‘भारत ने जवाब देने की कोशिश की तो और बढ़ा दूंगा…’

Trump Tariff Effects: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% तक बढ़ाने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने जवाबी कार्रवाई की, तो शुल्क और बढ़ा दिया जाएगा.

Donald Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

Trump Tariff Effects: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में अमेरिका के इस कदम के असर और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर विस्तार से चर्चा होगी.

बुधवार को ट्रंप ने भारत से आयातित सामान पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की. यह चार्ज पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ के ऊपर होगा, जो 20 जुलाई से प्रभावी है. इस तरह कुल शुल्क 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा. अमेरिकी प्रशासन ने इसका कारण भारत द्वारा रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदना बताया है. हालांकि, एक मोड़ यह भी है कि 7 अगस्त से केवल 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा, जबकि अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 21 दिन बाद से वसूला जाएगा.

ट्रंप के टैरिफ का किन चीजें पर पड़ेगा असर?

टैरिफ वह कर है जो किसी देश से इम्पोर्ट होने वाले सामान पर लगाया जाता है. अमेरिका के इस फैसले का मतलब है कि वहां बिकने वाला भारतीय सामान पहले की तुलना में काफी महंगा हो जाएगा. इसका असर अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की बिक्री कम होगी और एक्सपोर्ट में गिरावट आ सकती है.

आपको बता दें 50 प्रतिशत टैरिफ का सबसे ज्यादा असर ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर पड़ेगा. साथ ही स्टील, केमिकल और फार्मा सेक्टर के उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे. कीमतें बढ़ने से मांग घटेगी और अमेरिकी खरीदार भारतीय कंपनियों से सस्ते दाम पर माल लेने का दबाव डाल सकते हैं. इससे भारतीय उद्योग और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.

हालांकि, ट्रंप ने कुछ आवश्यक वस्तुओं को इस टैरिफ से बाहर रखा है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने जवाबी कार्रवाई की, तो शुल्क और बढ़ा दिया जाएगा. अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को ट्रंप ने पहले ही एक तरह के ‘फाइन’ के रूप में घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की नई रणनीति: चुनावी धांधली, SIR और उपराष्ट्रपति चुनाव पर INDIA गठबंधन की एकजुटता

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read