Bharat Express DD Free Dish

अब पीएम मोदी की तारीफ क्यों करने लगे डोनाल्ड ट्रंप?

Donald Trump praises PM Modi: भारत पर अमेरिका का लगाया टैरिफ आज से लागू हो गया है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है. आइये जानें उन्होंने ऐसे किस विषय पर कहा है?

Donald Trump praises PM Modi

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

Donald Trump praises PM Modi: एक ओर अमेरिका का टैरिफ आज से लागू हो रहा है. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लेते बयान दिया है. लेकिन इस बार, उनके दावे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ढेर सारी प्रशंसा भी जुड़ी है. व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को “एक बहुत ही शानदार इंसान” बताया और दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध को अपने दखल से टाल दिया.. उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर युद्ध जारी रहा तो उन पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे.

डोनाल्ड ट्रंप का दावा (Donald Trump On India Pakistan Ceasefire)

व्हाइट हाउस में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले इस सैन्य टकराव में 7 या उससे ज्यादा लड़ाकू विमान मारे गए थे. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने देखा कि वे लड़ रहे थे, फिर मैंने देखा कि सात विमान मार गिराए गए. मैंने कहा, ‘यह अच्छी बात नहीं है.’ ये तो बहुत सारे विमान हैं. आप जानते हैं, 15 करोड़ डॉलर के विमान मार गिराए गए. बहुत सारे. सात, शायद उससे भी ज्यादा. उन्होंने असली संख्या तो बताई ही नहीं.’

मोदी की तारीफ, PAK को चेतावनी (Donald Trump praises PM Modi warns Pakistan)

मंगलवार को व्हाइट हाउस में कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने कहा, ‘मैं भारत के एक बहुत ही शानदार व्यक्ति, नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था. मैंने उनसे पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है? फिर मैंने पाकिस्तान के साथ व्यापार के बारे में बात की और पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या हो रहा है? यह विवाद सैकड़ों सालों से, कभी-कभी अलग-अलग नामों से, चलता आ रहा है.’

ये भी पढ़ें: अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ लागू: 10 प्वाइंट में जानें डोनाल्ड ट्रंप का फैसला कैसे डालेगा भारत पर असर?

‘मैंने कहा, ये क्या हो रहा है?

ट्रंप ने कहा कि मैं ने कहा- मैं आपके साथ कोई ट्रेड डील नहीं करना चाहता. आप परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं. आप इसी में फंस जाएंगे. मैंने कहा कि कल फोन करना लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करने वाले. हम आप पर इतना टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘5 घंटे में ही सब हो गया. अब शायद यह फिर से शुरू हो जाए. मुझे नहीं पता. लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे रोक दूंगा. हम ऐसी चीजें नहीं होने दे सकते.

कैसे हुआ था सीजफायर? (How did India-Pakistan ceasefire happen)

भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल-मई में जबरदस्त तनाव बढ़ गया था. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया था. इस ऑपरेशन से पाकिस्तान ने बौखलाकर भारत पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था. 4 दिन तक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव चलता रहा. आखिरकार 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीजफायर की अपील की. इसके बाद भारत और पाकिस्तान में सीजफायर हुआ.

ये भी पढ़ें: भारत पर टैरिफ से अमेरिका में मचा हड़कंप, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से खड़ा हुआ ‘पेट का सवाल’

तोड़-मरोड़कर बाते पेश करते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोका, हकीकत से परे लगता है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में कह चुके हैं कि सीजफायर के लिए किसी का दबाव नहीं था, बल्कि यह पाकिस्तान की अपील पर हुआ था. ट्रंप के बयान, जिसमें उन्होंने 7 से अधिक लड़ाकू विमानों के मार गिराने का दावा किया, भी अविश्वसनीय लगते हैं. यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि किस तरह ट्रंप अपनी राजनीतिक बयानबाजी के लिए अक्सर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read